बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाली जलनिकासी की कमान
#बरेली। #तेज #बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डेलापीर पावर हाउस के आसपास जलभराव का पानी निकालने की व्यवस्था कराई गई। कूर्मांचल नगर कॉलोनी में भी जलनिकासी के लिए टीम लगाई गई। मुंशी नगर में पानी को बाईपास कर निकासी का रास्ता बनाया गया।
संजय नगर में मुख्य नाले में कूड़ा जमा होने से कई स्थानों पर पानी का प्रवाह बाधित था। सफाई कराकर पानी का फ्लो बहाल कराया गया। रेजीडेंसी गार्डन में एक घर के पास मिट्टी कटने का खतरा देखते हुए तत्काल सैंडबैग लगाकर कटान रोकने की व्यवस्था की गई। वहीं बीसलपुर नाले में भी जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए काम कराया गया।
#Bareilly #news #live