पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी यादव के सम्मान समारोह की दी गई जानकारी
राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। इस मौके बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे भोला यादव ने कहा कि आने वाले 11 अप्रैल को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से तेजस्वी यादव के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।