उचकागांव: हत्या के प्रयास का आरोपी मोहम्मद कैफ गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलेसरा गांव निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद कैफ पर हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप थे, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।