नुआंव: परसियां शादी में नाच देखने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट लड़का पक्ष के चार लोग घायल कुढ़नी थाना में FIR हुआ दर्ज
Nuaon, Kaimur | Feb 19, 2024 रविवार की रात नुआंव प्रखंड के परसियां गांव में लड़की की शादी में नाच देखने के दौरान दो पक्षों में गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें लड़का पक्ष के चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा। थाना प्रभारी ने सोमवार की शाम बताया लड़की के पिता द्वारा कुढ़नी थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुड़ी हुई है।