नुआंव: सातो एंवती मां कामाख्या धाम श्री चंडी महायज्ञ में राम लक्ष्मण की झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Nuaon, Kaimur | Feb 17, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सातो एंवती मां कामाख्या धाम में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ में शनिवार की शाम आरती के दौरान राम लक्ष्मण की झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राम लक्ष्मण की झांकी को देख श्रद्धालु भावविभोर रहे।