नुआंव: अखिंनी पोखरा के समीप ई रिक्शा चालक से हुई मारपीट मामले में नुआंव थाना में तीन लोगों पर प्राथमिक की हुई दर्ज
Nuaon, Kaimur | Feb 16, 2024 बुधवार को नुआंव थाना क्षेत्र के अखिंनी पोखरा के समीप ई रिक्शा चालक को बाइक सवार कुछ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया था। जिसमें ई रिक्शा चालक मुन्नू राम गर्रा गांव का रहने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस मामले को लेकर घायल के पिता द्वारा नुआंव थाना में तीन लोगों के ऊपर केस दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।