नुआंव: सातों एंवती चपरांग मां कामाख्या धाम में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ में पहुंचे पूर्व विधायक अशोक सिंह, लिया आशीर्वाद
Nuaon, Kaimur | Feb 18, 2024 रविवार की दोपहर नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सातों एंवती चपरांग मां कामाख्या धाम परिसर में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ में पहुंचे रामगढ़ विधानसभा के भाजपा पूर्व विधायक अशोक सिंह। पूर्व विधायक अशोक सिंह ने श्री चंडी महायज्ञ में विधि विधान से पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।