नुआंव: मुखरांव खेल मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले का आरजेडी छात्र नेता अखिलेश यादव ने किया उद्घाटन
Nuaon, Kaimur | Feb 16, 2024 शुक्रवार की शाम नुआंव प्रखंड के मुखरांव खेल मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले का नुआंव प्रखंड के राजद छात्र नेता अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया व खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया। खिलाड़ियों के द्वारा राजद छात्र नेता का फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला रेवतीपुर बनाम खीरी के बीच खेला गया जो बराबरी रहा।