चौगाईं: चौगाईं में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गर्भवती भैंस सहित चार मवेशियों की मौत, आंधी से झूला था तार
चौगाईं प्रखंड के रामपुर सिकरिया और बसंतपुर के बीच स्थित खेतों में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। मृत मवेशियों में एक गर्भवती भैंस भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।