बथनाहा: बथनाहा में तेज रफ्तार वाहन ने टेम्पो को मारी टक्कर, महिला की मौत,8 घायल
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर शीतलपट्टी निवासी माया देवी (60) की मौत हो गई है।