देहरादून: सहस्त्रधारा आईटी पार्क क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा एक्शन, सोमनाथ बस्ती से हटा अवैध अतिक्रमण"
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहीम तेज कर दी है। आज सहस्त्रधारा आईटी पार्क के पिछले हिस्से में स्थित सोमनाथ बस्ती में निगम की टीम ने भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ दबिश दी। सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।"