कोलायत: दुर्गंध और गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कोलायत में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, प्रशासन को चेतावनी दी
श्रीकोलायत के ग्राम दियातरा और आसपास क्षेत्र में डेयरी एवं हॉग फार्म से फैल रही भीषण दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रशासन ने तहसीलदार पूनम कंवर को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ