बलिया: बलिया सदर मॉडल तहसील पर गोंड समुदाय का धरना 38वें दिन भी जारी, जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 आल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में गोंड समुदाय का अनिश्चितकालीन धरना गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे तक 38वें दिन भी जारी रहा। बलिया सदर मॉडल तहसील पर चल रहे इस धरने में समुदाय के लोगों ने जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर शासनादेश के कड़ाई से अनुपालन की मांग की।