बलिया: बलेसरा (जई का पुरा) गांव के शिकायतकर्ता ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस की मदद से जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए बलेसरा (जई का पुरा) गांव के शिकायतकर्ता बलिराम यादव ने गुरूवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर जबरन जमीन कब्जा करवाने और पक्षपात का आरोप लगाया है।