शाजापुर: जहरीला पदार्थ खाने से दुपाडा निवासी एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
शाजापुर जहरीला पदार्थ खाने से दुपाडा निवासी एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम। शनिवार को शाम 4:00 लालघाटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुपाडा में अज्ञात कारणो के चलते कन्हैया लाल पिता अनोखी लाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसको परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किया मर्ग कायम।