दाउदनगर: दाउदनगर पुलिस ने 24 घंटे में लूट कांड का किया खुलासा, 3 अपराधियों और 1 मोटर चोर को किया गिरफ्तार
दाउदनगर थाना के पुलिस ने दाउदनगर बाजार में हुई सोने के लॉकेट लूट कांड का महत्व 24 घंटे के भीतर सफल उद्वेदन करते हुए चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने शनिवार को 3:30 बजे दाउदनगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने मोटर चोरी के एक अलग मामले का भी खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।