सिकंदरपुर: बारिश और आंधी से सिकंदरपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, सड़कों पर जलभराव
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी के चलते सिकंदरपुर क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार खराब मौसम के कारण जहां आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन एवं विद्युत आपूर्ति पर भी व्यापक असर पड़ा है।