चाईबासा। झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को 12 बजे पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार सहित व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।