बहराइच: नाजिरपुरा इलाके में बिजली कर्मियों से हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच में थाना रानीपुर के ताजपुर निवासी बिजलीकर्मी प्रदीप कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगी शहजादे आलम के साथ बकाया वसूली और मीटर की जांच करने नाजिरपुर मोहल्ला के एक घर पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान घर की महिलाओं ने विरोध करते हुए अचानक ईंट से हमला कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।