पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने बिलासपुर जिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी देवी कुमार बंजारे को बिलासपुर जिला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर में थी. तभी देवी कुमार बंजारे पीड़िता को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया. पीड़िता ने आवाज लगाई तब देवी कुमार बंजारे मौके से फरार।