मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #वायरल #वीडियो
#uppolice मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बताया गया कि महिला सुबह मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आया एक युवक महिला को छेड़कर मौके से भाग निकला। महिला ने युवक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक महिला के साथ हरकत करने के बाद भागता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।