कोरबा: शहरी क्षेत्र में सुशासन शिविर का आयोजन, 10 वार्डों के नागरिक शिकायत लेकर पहुंचे
Korba, Korba | May 7, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के तहत शहरी क्षेत्र के जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। नगर निगम के पानी टंकी वार्ड स्थित जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित क