सरधना: मेरठ रोड स्थित नानु गांव के सामने सड़क के बीच बने गड्ढे से राहगीर परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा, स्कूटर चालक बुजुर्ग घायल
सरधना-मेरठ मार्ग पर गांव नानू के निकट सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक इस गड्ढे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लगभग 8:30 बजे सरधना निवासी स्कूटर सवार एक बुजुर्ग इस गड्ढे में गिरकर घायल हो गए स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक गिरकर घायल होचुके है