होशंगाबाद नगर: भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से किया संवाद
नर्मदापुरम में सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने पार्टी द्वारा निर्धारित दिवस के तहत नागरिकों एवं कार्यकर्ता साथियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।