स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में 2 साल से फरार चल रहे एक वांटेड को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात पंजाबी बाग थाना इलाके में हुई थी। यह विष्णु गार्डन इलाके में पहले रहता था और मूलतः यूपी का रहने वाला है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यह यूपी भाग गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।