श्रीडूंगरगढ़: सेरूणा में दुकान का शटर तोड़कर दो लाख से अधिक की चोरी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
श्रीडूंगरगढ के सेरूणा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात तेजा गार्डन के सामने स्थित गणपति ट्रेडर्स दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, किराए पर संचालित इस दुकान को बरसिंहसर निवासी ईसरराम और पप्पूराम जाट चलाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 2:50 बजे एक चोर दुकान