रायपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। 8 जुलाई को महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकली कलश यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, महिला चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। एक महिला की करीब 17.5 ग्राम सोने की चेन चोरी हुई है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
आस्था के इस बड़े आयोजन में हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Raipur #RaipurNews #DevkinandanThakur #BhagwatKatha #ChainSnatching CrimeNews CGNews Chhattisgarh BreakingNews RaipurPolice LatestNews HindiNews Shorts ViralNews