मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा से पहले रुड़की रोड पर 3 फीट पानी में डूबा अहम मार्ग, 500 मीटर तक जलभराव, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल
मुज़फ्फरनगर में लगातार बारिश के बाद कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्ग रुड़की रोड पर रुड़की चुंगी से अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज तक करीब 500 मीटर हिस्से में 2 से 3 फीट जलभराव हो गया है।कई जगह सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है।स्थानीय लोग वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या का स्थायी समाधान मांग रहे हैं। कांवड़ यात्रा नजदीक होने से प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे