कसोल के जेनाला में नहाने उतरा पंजाब का 21 वर्षीय युवक नाले में बहा, मौत
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जेनाला में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के 21 वर्षीय युवक की नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक नाले में नहाने उतरा था, तभी तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान अंशतेज (21 वर्ष), निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।