बहरोड़: बहरोड में खरीदारी के बहाने शोरूम से सूट चोरी, चार महिलाएं CCTV में कैद, फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Behror, Alwar | Jun 20, 2026 बहरोड़ शहर के बाबू करण सिंह मार्केट स्थित एक रेडीमेड शोरूम में खरीदारी के बहाने आई चार महिलाओं द्वारा सूट चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग की चार महिलाएं शोरूम पर पहुंचीं। इनमें से तीन महिलाओं के पास पिट्ठू बैग थे।