हाथरस: यूपी सरकार की महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री पहली बार हाथरस पहुंचीं
यूपी सरकार की महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बीबी रानी मौर्य हाथरस जिले की प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार हाथरस पहुंची। भाजपा जिला कार्यालय पर मंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया ।