हाथरस: पशु चोरी के अभियुक्तों से देर रात पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार
हाथरस जंक्शन पुलिस की देर रात वाहनपुर चंदनपुर रोड गांव वाहनपुर के खेतों में पशु चोरों से मुठभेड़ के उपरांत आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा काबिंग के दौरान घायल के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा कारतूस चाकू सब्बल रस्सी बरामद हुई है ।