मंडला में CM डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले विधायक ने उठाए सवाल
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में जिले के तीन विधायकों में से केवल एक का नाम शामिल किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके क्षेत्र से 4 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, फिर भी उनका नाम कार्ड में क्यों नहीं है। विधायक ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
क्या है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम?
मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को मंडला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया जाएगा, जिसमें बिछिया विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में संग्राहकों के शामिल होने की बात कही गई है।
अब सवाल यह है कि सरकारी कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में जनप्रतिनिधियों के नाम को लेकर प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं?
#Mandla #Bichhiya #MadhyaPradesh #CMMP #BSP24News