दमोह: जल संकट: मुश्कि बाबा पानी टंकी पर देर रात वार्डवासियों का प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Damoh, Damoh | Apr 27, 2026 दमोह के मुशकी बाबा क्षेत्र मे जल संकट से नाराज वार्डवासियों ने रविवार देर रात पानी टंकी के नीचे प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी कर नियमित जलापूर्ति की मांग उठाई। रहवासियों ने बताया कि कई दिनों से पानी नहीं मिलने से घरेलू काम प्रभावित हैं। सूचना पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल सहित पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी।