सदर: लंका पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, ₹52,500 की राशि बरामद की
वाराणसी के लंका थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 अप्रैल 2026 की रात सामने घाट के पास से अभिषेक उर्फ केतुल राजभर (22) और करन सोनकर (20) को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी के 52,500 रुपये बरामद हुए।