सुल्तानगंज: यात्री धर्मशाला में गैस सिलेंडर में आग, कोई हताहत नहीं
सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ चौक के पास यात्री धर्मशाला में रह रहे पुलिस जवानों के गैस सिलेंडर में शुक्रवार को खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों में दहशत फैल गई, जिसके कारण लगभग आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। करीब आधे घंटे की कड़ी मश