ओबरा: शक्तिनगर में पति ने पत्नी की हत्या की, नशे में गमछे से गला दबाने का आरोप, आरोपी हिरासत में
Obra, Sonbhadra | May 28, 2026 सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी महेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी महेंद्र गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता मूल रूप से ओबरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में खड़िया क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।