बाड़ी: निभी के ताल में अब एक महिला का मिला शव, 26 अप्रैल को मिला था एक व्यक्ति का शव
Bari, Dholpur | May 1, 2026 बाड़ी उपखंड के धौलपुर रोड स्थित निभी ताल में लगातार अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है। 26 अप्रैल को एक पुरुष का शव मिलने के बाद, अब 30 अप्रैल की रात एक महिला का अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलने पर बसई डांग एसएचओ दुर्ग सिंह और स्थानीय समाजसेवी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को ताल से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से