तुरकौलिया: लक्ष्मीपुर कलवारी टोला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरकौलिया से अज्ञात चोरों ने चापाकल का मोटर चोरी कर लिया
लक्ष्मीपुर कलवारी टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरकौलिया से अज्ञात चोरों द्वारा चापाकल का मोटर चोरी कर लिया गया। जिसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं को पीने की पानी के लिए असुविधा हो रही है। एचएम अखिलेश चन्द्र ठाकुर ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत की है। बताया कि विद्यालय में दो चापाकल है,जिसमे एक खराब दूसरे का पानी अच्छा नही।