शाजापुर: स्थानीय स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस की रिहर्सल शुरू
शाजापुर: शनिवार को शाम 6: बजे मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं भी तैयारियों में जुट गई हैं और इस दिन आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है। स्कूली छात्र-छात्राएं जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पीटी की रिहर्सल कर रहे हैं तो वहीं पुलिस और होमगार्ड जवान परेड कर रहे हैं।