चांपा: कोसमन्दा गांव का फाटक लोगों के लिए मुसीबत, मछुआ गति से चल रहा अंडरब्रिज का कार्य, सरपंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चाम्पा के ग्राम पंचायत कोसमंदा स्थित रेलवे फाटक पर लगभग पिछले 2 वर्षों से अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, किन्तु अत्यन्त धीमी गति एवं लापरवाहीपूर्ण ढंग से कार्य किए जाने के कारण आज तक पूर्ण नही हो पाया है इसके साथ साथ वर्तमान समय में ट्रेनों को रेल्वे फाटक के ठीक बीचो बीच खड़ा किया जा रहा है. जिससे दोनों ओर का मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो।