गुना नगर: नानाखेड़ी/पिपरौदा चौराहे पर सनसनीखेज वारदात, नकाबपोश बदमाशों ने युवक का अपहरण कर पीटा, भीड़ ने एक को दबोचा
गुना के नानाखेड़ी चौराहे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने युवक दयाराम कुशवाह का अपहरण कर बेल्टों से बेरहमी से पिटाई कर दी और मोबाइल लूट लिया। एक आरोपी को राहगीर ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन परिवार ने कैंट पुलिस पर आरोपी को छोड़ने और एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। नाराज परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे।