पीथमपुर: पीथमपुर फैक्ट्री हादसे में 3 मजदूरों की मौत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की
पीथमपुर की सागर श्री ऑयल कंपनी में में रविवार रात तीन आदिवासी मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में गंधवानी के दीपक जामोद, तिरला के जगदीश निनामा और खातेगांव के सुशील कर्मा की जान गई थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुआ था।