सहसवान: दहगवाँ ब्लॉक के गांव आंतर में श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया गया वर्णन
क्षेत्र के गाँव आतर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन श्रद्धालुओं ने नंद उत्सव एवं भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान बाल लीला एवं माखन चोरी की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर दर्शन किया।कथा वाचक व्यास श्री संजय भारद्वाज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर वर्णन किया है।