मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी राहुल कुमार ने शनिवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के दबंगों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीड़ित ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।