महोबा: छजमनपुरा स्थित संत रविदास मंदिर की भूमि में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण बरकरार
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 संत रविदास मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हट सका है। समिति का आरोप है कि रसूखदार लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। 25 फरवरी 2026 को कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद अब समिति ने नगर पालिका को रिमाइंडर भेजकर चेतावनी दी है कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे दोबारा अदालत जाएंगे।