पटना ग्रामीण: रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में पेड़ों को बांधी राखी
रक्षाबंधन का पर्व राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में सोमवार की सुबह पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। साथी उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।