लोहरदगा: जीमा में विहंगम योग संत समाज के सत्संग में ब्रह्म विद्या की महिमा का हुआ वर्णन,सद्गुरु के मार्ग पर चलने का दिया संदेश।
लोहरदगा जिले के जीमा ग्राम में बुधवार दोपहर 12 बजे विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। देवेंद्र राम के सानिध्य में संपन्न हुए इस सत्संग में श्रद्धालुओं ने भजन, प्रवचन और स्वर्वेद पाठ के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।