इटावा: जनपद में यूपी टेट परीक्षा 2026 को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु एसएसपी ने फोर्स के साथ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Etawah, Etawah | Jul 3, 2026 एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में आयोजित यूपी टेट-2026 परीक्षा द्वितीय दिवस को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग,सुरक्षा संबंधी समस्त प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया।