धनौरा: गजरौला में शहबाजपुर डोर के पास रोडवेज बस कैंटर से टकराई, 10 से अधिक यात्री हुए घायल
हादसा रविवार की रात करीब दो बजे हुआ। नेपाल बॉर्डर पर स्थित रुपेड़ा क्षेत्र से एक रोडवेज बस दिल्ली के लिए चली। जब यह बस गजरौला में हाईवे पर गांव शहवाजपुर डोर के पास पहुंची तो आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक मार दिए। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर इस कैंटर में पीछे से घुस गई।